मधेपुरा: दीनापट्टी में भीषण आग, तीन घर जलकर राख, 10 लाख से अधिक का नुकसान
मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनापट्टी वार्ड दो में गुरुवार की रात भीषण अगलगी की घटना हुई। जिसमें गजेंद्र यादव के तीन बेटों भूषण, रौशन और मनीष का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से छह घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।