बक्सर: बक्सर सदर पीएचसी में सुमन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
Buxar, Buxar | Jan 18, 2025 बक्सर स्थित सदर पीएचसी पर सुमन (सुरक्षित मातृत्व आश्वासन) कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विंध्याचल सिंह समेत अन्य लोग शामिलरहे। कार्यक्रम में बीएचएम प्रिंस कुमार सिंह ने सुमन कार्यक्रम के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि “सुमन” सुरक्षित मातृत्व आश्वासन कार्यक्रम है।