बंजरिया: सिसवापूर्वी पंचायत सरकार भवन में बुधवार को डीएम व डीडीसी ने संयुक्त रूप से ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया
सिसवापूर्वी पंचायत सरकार भवन में बुधवार 11 बजे डीएम व डीडीसी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर ई लाइब्रेरी का उद्घाटन क़िया। इस अवसर पर डीएम सौरभ ज़ोरवाल छात्र छात्राओं से लाइब्रेरी के बारे में जानकारी ली। बता दे कि इसका निर्माण पंचायत से किया गया हैं। जिसमे वाईफाई,ऐसी के साथ एक साथ 26 छात्र छात्राओं की बैठने की व्यवस्था की गई है,सचिव को देख रेख का जिम्मा मिला।