भिंड नगर: जिला अस्पताल में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित, समाजसेवियों ने लोगो को दिया नशे से दूर रहने का संदेश
भिंड। जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के समाजसेवियों ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि "नशा, नाश की निशानी है