कांके: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाया अभियान
Kanke, Ranchi | May 17, 2026 अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 11 बजे नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर शराब दुकान के पास हो रही अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।