खान फर्नीचर के संचालक से 75 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अज्ञात मोबाइल नंबर से व्यवसायी को कॉल कर रुपये की मांग की थी तथा रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए ‘डेमो’ दिखाने की भी बात कही थी।