जोधपुर: ACB की टीम ने थाना खाण्डा फलसा के दो कांस्टेबलों को ₹25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ़्तार
ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश आज सोमवार को कार्यवाही करते हुये जैमल राम कानिस्टेबल एवं नरेन्द्र कुमार कानिस्टेबल पुलिस थाना खाण्डा फलसा, को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।मामले में जाँच अधिकारी देउ उपनिरीक्षक, पुलिस थाना खाण्डा फलसा की भूमिका की जाँच की जा रही है।