जोधपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक, लगाई फटकार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में अधिकारियों को फटकार लगाईं।तीसरी बार मंत्री बनने के बाद गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को जोधपुर पहुंचे। आज उन्होंने कलेक्ट्रेड सभागार में जिला प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली शेखावत ने बिजली पानी कानून व्यवस्था और जोधपुर में नालों की सफाई के मुद्दे पर अधिकारियों को फटकार लगाई।