जोधपुर: सरदारपुरा थाना क्षेत्र में नेहरू पार्क के पास खड़ी कार में एक युवक का मिला दो दिन पुराना शव, जांच में जुटी पुलिस
जोधपुर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में नेहरू पार्क के पास खड़ी एक कार में आज सोमवार को दो दिन पुराना शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई, सूचना मिलने के बाद सरदारपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और FSL टीम को बुलाया गया। शव 35 साल के युवक का है। कार में कुछ दस्तावेज मिले हैं जिसके आधार पर युवक के परिजनों से पुलिस संपर्क करने की कोशिश कर रही है।