जोधपुर: मंडोर थाना इलाके में पानी के टांके में गिरने से एक विवाहिता की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
मंडोर थाना इलाके में रहने वाली विवाहित मंजू की पानी के टांके में गिरने से मौत हो गई इस संबंध में उसके भाई की तरफ से मर्ग दर्ज करवाई गयी है।पुलिस ने बताया कि फतेहसागर निवासी अरुण परिहार ने रिपोर्ट दी है इसमें पुलिस को बताया कि मंडोर जसवंत सागर क्षेत्र में रहने वाली उसकी बहन मंजू का मानसिक संतुलन सही नहीं था वह टांके पर पानी भरने गई तब टांके में गिर गई।