जोधपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
कलेक्ट्रेट सभागार में आज सोमवार को जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागों की ई-फाइलिंग की प्रगति, संपर्क पोर्टल पर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, विभिन्न आयोगों में लंबित प्रकरण, कोर्ट केसेज सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।