जोधपुर: महात्मा गांधी अस्पताल में ठेकेदार पर दुर्व्यवहार का आरोप, सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध
जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में संविदा पर लगे सफाई कर्मचारियों ने आज सोमवार को ठेकेदार पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्य का बहिष्कार कर दिया और अस्पताल के बाहर आकर प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार पर गाली गलोच करने का आरोप लगाया। बाद में डॉक्टरो के समझाइश पर वह काम पर लौट आए।