गुना नगर: टीवी सीरियल 'दिया और बाती' की अभिनेत्री सेहरीश अली गुना पहुंची, निजी कार्यक्रम में हुईं शामिल
गुना में एबी रोड पर एक निजी होटल में 8 अप्रैल को महिलाओं युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से ब्यूटी कॉन्टेस्ट कार्यक्रम हुआ। श्याम ट्रेडर्स गुना के जयकुमार सेन ने बताया, स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं का उत्साहवर्धन करने टीवी सीरियल दिया और बाती की किरदार छवि अभिनेत्री सेहरीश अली गुना पहुंची। कैरियर टिप्स दिए, उत्साह वर्धन किया।