कामां: कामां में 45 डिग्री की तपिश में भी पुलिस का एक्शन जारी, 4 साइबर ठग गिरफ्तार
कामां क्षेत्र में भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच पुलिस की साइबर ठगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। कामां पुलिस ने दबिश देकर 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।पुलिस की लगातार कार्रवाई से साइबर ठगों में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर मंगलवार दोपहर 3 बजे दी जानकारी।