खलीलाबाद: मिश्रौलिया गांव में बिना बंटवारे के जमीन पर निर्माण करवा रहे पट्टीदार, मना करने पर की मारपीट
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी शांति देवी पत्नी रामकिशन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही रहने वाले पाटीदार एक जमीन का बिना बटवारा किए निर्माण करवा रहे हैं, जब मना किया गया तो पीड़ित को मारपीट कर घायल कर दिए।पीड़ित शनिवार की दोपहर 12:00 बजे पहुंचा कोतवाली कार्रवाई की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज करने की बात कही।