ब्रह्मपुर: पुरवा गांव के समीप रॉन्ग साइड ट्रक ने डीसीएम में मारी टक्कर, केबिन में दबने से चालक की मौत, टक्कर मारकर दूसरा चालक फरार
आरा–बक्सर फोरलेन पर पुरवा गांव के समीप शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मिनी ट्रक चालक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक गलत दिशा में आ रहा था और सामने से आ रहे मिनी ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।