मोहनपुर: मोहनपुर NH-122B पर बाइक की टक्कर में चार जख्मी, सरकारी अस्पताल में निजी डॉक्टर कर रहे इलाज, वीडियो वायरल
समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 122B स्थित जोगी स्थान के पास बाइक की टक्कर में चार लोग जख्मी हो गए। घायलों में दक्षिणी डुमरी निवासी प्रियराज कुमार (16), राकेश कुमार (30), रंजीत कुमार (26) और मोहनपुर निवासी महेश राय (35) शामिल हैं। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मोहनपुर लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया।