नारदीगंज: नवादा: अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक ने जताई नाराजगी, पंचायत समिति की बैठक विधायक के बहिष्कार के बाद संपन्न
नारदीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित उजला भवन में पंचायत समिति की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक नवादा विधायक विभा देवी के बहिष्कार के बावजूद आयोजित की गई। विधायक ने महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बैठक से वॉकआउट कर दिया था।