बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला लाहौरी में युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला लाहौरी में विकास उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्र मूल चरण ने गुरुवार की शाम लगभग 4:00 बजे घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। हालांकि जीवित रहने की आशा पर परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी लेकर पहुंचे। जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मृतक मूल रूप से जनपद जालौन का रहने वाला था।