डौण्डीलोहारा: ब्रह्माकुमारी कॉलोनी के रहवासी इन दिनों बदहाल सड़क और जल निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं
नगर पंचायत डौंडीलोहारा के वार्ड क्रमांक 15 स्थित ब्रह्माकुमारी कॉलोनी के रहवासी इन दिनों बदहाल सड़क और जल निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले एक माह से लगातार हो रही बारिश ने मुरूम वाली सड़क को पूरी तरह कीचड़ में तब्दील कर दिया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी जमा रहता है, जिससे पूरी सड़क दलदल का रूप ले चुकी है।