बरेली: घेर जफर खां में पुत्रवधू ने महिला के साथ की मारपीट, पुलिस से की गई शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के घेर जफर खा में पुत्रवधू ने अपनी सास को जमकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।