परबत्ता: कन्हैयाचक: स्वामी सहजानंद पुस्तकालय परिसर से अतिक्रमण हटा, ग्रामीणों को राहत
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कन्हैयाचक स्थित स्वामी सहजानंद पुस्तकालय परिसर में सोमवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की गई। यह अभियान शाम चार बजे तक लगातार जारी रहा। मिली जानकारी के अनुसार, पुस्तकालय परिसर में लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके कारण स्थानीय लोगों एवं छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।