सोनो: सोनो में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद, भाईचारे का दिया संदेश
Sono, Jamui | May 28, 2026 सोनो में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय का पवित्र पर्व बकरीद उल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। प्रखण्ड के सोनो, रक्तरोहनिया,बेलम्बा,समेत ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में सुबह 9 बजे नमाज अदा की गई। नमाज के बाद खुतबा देकर भाईचारे, मानवता और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी तथा घरों में कुर्बानी की रस्म निभाई।