जगदलपुर: चाकू दिखाकर अपनी मां और परिवार को डराने वाले युवक को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना बोधघाट में पीड़िता थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुत्र संजू श्रीवास्तव जो नशे का आदि है, वह रोजाना नशे के हालत में आकर अपने माँ एवं पिता को माँ बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर धमकी देते रहता है, विगत 21 अप्रैल को उसका आरोपी पुत्र नशा करके देर रात को घर आया इसी बात को लेकर माँ के द्वारा डांटने पर वह गुस्सा हो गया।