देवघर: जनगणना 2027: गृह सूचीकरण एवं आवास जनगणना के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
देवघर नगर निगम क्षेत्र में आज जनगणना 2027 के प्रथम चरण गृह सूचीकरण एवं आवास जनगणना—के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जसीडीह स्थित पंचायत प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार सुबह 11:00 से आयोजित किया गया। यह चरण 16 मई से 14 जून तक संचालित किया जाएगा, जबकि इससे पूर्व 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।