पदमपुर: वारदाना नहीं मिलने से किसानों और व्यापारियों ने रिंड़मलसर के उपतहसील कार्यालय पर लगाया धरना
रिडमलसर उप तहसील कार्यालय पर गेहूं की सरकारी खरीद के लिए वारदाना नहीं मिलने पर आक्रोषित व्यापारी और किसानों के द्वारा शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे धरना लगा दिया। किसानों ने बताया कि रिड़मलसर में लगातार गेहूं की आवक हो रही है लेकिन वारदाना नहीं होने से गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। जिससे किसान और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।