शाहजहांपुर: सिख समाज की न्याय यात्रा शाहजहांपुर पहुंची, भुल्लर बोले- 10 साल से ठगा महसूस कर रहा समाज, मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन
शाहजहांपुर।समाजवादी पार्टी की सिख समाज सामाजिक न्याय यात्रा पीलीभीत से शुरू होकर लखीमपुर खीरी होते हुए शुक्रवार को शाहजहांपुर पहुंची। राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि इस यात्रा को जिस तरह का समर्थन मिल रहा है, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने दावा किया कि पिछले दस वर्षों से सिख समाज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और अब बदलाव के लिए तैयार है।