हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर विद्यार्थियों ने पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बांधी राखी
रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर जंक्शन स्थित आदर्श बाल निकुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अनूठी पहल करते हुए गुरुवार को टाउन स्थित यातायात शाखा तथा जंक्शन स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधी। विद्यार्थियों ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।