जहानाबाद: बभना में रोड से बाइक हटाने को कहने पर मछली विक्रेता ने युवक को किया घायल
राम नगर विशुनगंज निवासी चन्दन कुमार बभना में काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जाम की समस्या के बीच एक मछली विक्रेता के बाइक को साइड करने कहा और कहा सुनी के बाद उसने हमला करते हुए उक्त युवक को गंभीर घायल कर दिया स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे चल रहा है।