जगदलपुर: बिजली के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार, पांचवी बार बिजली दरों में वृद्धि का कांग्रेस ने किया पुरजोर विरोध: मोहन मरकाम
पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने राजीव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार का बिजली के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार है बिजली के दाम पांचवी बार बढ़ाये जाने का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है,भाजपा सरकार ने इस बार घरेलू उपभोक्ताओं के दाम में 30 से 50 पैसे तथा गैर घरेलू में 20 से 40 पैसे की बढ़ोत्तरी किया है।