दलौदा: मंदसौर जिले में जनगणना कार्य में कोई परिवार न छूटे: जिला जनगणना अधिकारी एकता जायसवाल
मंदसौर जिले में संचालित जनगणना कार्य का जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने औचक निरीक्षण किया, उन्होंने प्रगणकों से जनगणना कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर डेटा की गुणवत्ता और शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए,साथ ही कहा कि जिले का कोई भी परिवार जनगणना से वंचित नहीं रहना चाहिए, जिले में लगभग 48 हजार स्वगणना आईडी उपयोग हो चुकी हैं,