पूजा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी, भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के संयुक्त नेतृत्व में नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर CCTV निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।
कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को CCTV कैमरों के माध्यम से जिले के विभिन्न पूजा पंडालों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जा सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Arrah, Bhojpur | Oct 19, 2026