राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने एकजुटता का किया प्रदर्शन
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक दल के सदस्य तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने इसे केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पार्टी की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि आगामी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन विजय प्राप्त करेंगी और संसद में प्रदेश तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगी।
इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा पर भी निशाना साधा। पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा के पास तीसरा राज्यसभा सांसद निर्वाचित कराने के लि�
Indore, Indore | Jun 8, 2026