चायल: आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में अपात्र की नियुक्ति का आरोप
दिव्यांग दंपती ने चायल एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र
चायल ब्लॉक की ग्राम पंचायत निजामपुर पुरैनी में आंगनबाड़ी सहायिका पद पर हुई नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव निवासी दिव्यांग महिला गीता देवी पत्नी संतलाल ने चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने भी पद के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनकी जगह दूसरी महिला का चयन कर लिया गया!