बांका: मोहनपुर गांव से बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Jun 17, 2025 मोहनपुर गांव से घर के दरवाजे के पास खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक की चोरों ने चोरी कर ली। घटना के बाद बाइक के मालिक रंजीत कुमार सिंह ने पहले तो काफी खोजबीन की। किंतु जब बाइक का कोई सुराग पता नहीं चला तो पीड़ित बाइक के मालिक रंजीत कुमार सिंह मंगलवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अज्ञात के विरुद्ध शिकायत किया है।