बोध गया: गया में SSB 29वीं वाहिनी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 14 साल पुराने मामले में वांछित एक नक्सली गिरफ्तार
Bodh Gaya, Gaya | Apr 10, 2026 गया जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 29वीं वाहिनी SSB और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक वांछित नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। बोधगया के धनावां स्थित SSB 29 वीं मुख्यालय के द्वितीय कमान अधिकारी रविशंकर कुमार ने शुक्रवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है।