कटोरिया: हथघसवा गांव के दो भाई चेन्नई में लापता, मां ने थाने में दी शिकायत
Katoria, Banka | May 14, 2026 हथघसवा गांव का दो भाई चैन्नई से लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर गुरुवार शाम करीब चार बजे दोनों की मां ने थाने में आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगायी है। आवेदन में गांव के ही सीताराम दास द्वारा दोनों पुत्र को मजदूरी के लिए चैन्नई ले जाने की बात कही गयी है। जहां 12 मई से पुत्र से संपर्क नहीं होने की बात कही है।