तानसेन: सब्जी काटने वाले चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, अज्ञात युवकों की तलाश जारी
Tansen, Gwalior | Apr 12, 2026 ग्वालियर पुलिस ने भूतेश्वर मंदिर के पास छोटा बाजार में धर्मेंद्र बलुआ के साथ चाकू बाजी करने वाले 3 अज्ञात व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है।घटना 9 अप्रैल शाम 4 बजे की है जिसकी कायमी शनिवार को पुलिस ने की है।पता चला है कि सब्जी काटने वाले चाकू से धर्मेंद्र बलुआ के ऊपर मामूली विवाद में इन बदमाशों ने हमला किया जिससे उसकी बाई आंख के नीचे और कोहनी में चाकू लगा है।