वसुंधरा में रहने वाले ज्ञान चंद साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। ठगों ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर उनके खाते से 18 लाख 54 हजार रुपये उड़ा लिए। यह घटना 18 नवंबर को हुई, जब ज्ञान चंद के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को पीएनबी बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करना अनिवार्य है।