उज्जैन ग्रामीण: कलेक्टर ने शांति नगर व नीलगंगा चौराहे का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा और दिए निर्देश
उज्जैन, बुधवार। रोशन कुमार सिंह ने नाना खेड़ा क्षेत्र, शांति नगर एवं नील गंगा चौराहा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक सुधार करने को कहा।