चाईबासा: सिंगपोखरिया में सड़क हादसे में भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू गंभीर रूप से घायल, आईसीयू में भर्ती
चाईबासा। गुरुवार 6 बजे भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक गीता बालमुचू अपने चार पहिया वाहन से झींकपानी की ओर से चाईबासा की ओर आ रही थीं। इसी दौरान सिंहपोखरया दुसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में दुर्घटना ग्रस्त हो गई