पिंड्रा: बड़ागांव में हर्निया के ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत पंचकोशी रामेश्वर रोड स्थित हॉस्पिटल में सोमवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर के बाहर हंगामा करते हुए हॉस्पिटल पर लापरवाही और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर हरहुआ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।