परिहार: पैक्स चुनाव में मानवता: पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग मतदाता को सहारा देकर मतदान कराया
सीतामढ़ी पैक्स चुनाव 2026 के दौरान परिहार प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, बराही स्थित मतदान केंद्र पर मानवता की एक सराहनीय तस्वीर देखने को मिली। ड्यूटी पर तैनात सहायक अवर निरीक्षक दिनदयाल उपाध्याय और BHG सिपाही अनमोल कुमार ने कर्तव्य से बढ़कर एक बुजुर्ग मतदाता की मदद की।