बीकानेर: मंदबुद्धि नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद, साथ में एक लाख का जुर्माना भी
बीकानेर में पॉक्सो कोर्ट संख्या-2 की पीठासीन अधिकारी डॉ. मनीषा चौधरी ने 14 वर्षीय मंदबुद्धि बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी मानते हुए मृत्यु तक कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने आरोपी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मामले के अनुसार 21 जून 2022 को गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी कि भीनासर क्षेत्र में खेल रही बालिका के साथ एक