बांका: प्रधान सहायकों की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, समयबद्ध कार्य निष्पादन व अनुशासन पर जोर
Banka, Banka | Jul 6, 2026 डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार की दोपहर 1 बजे समाहरणालय के मिनी सभागार में प्रधान सहायकों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाहरणालय एवं विभिन्न शाखाओं में कार्यरत प्रधान सहायकों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान डीएम ने कार्यालयीन कार्यों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष बल दिया।