सहारनपुर: कस्बा गागलहेड़ी क्षेत्र में हिंडन नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी, मृतक तीन दिन से था लापता
कस्बा गागलहेड़ी क्षेत्र में हिंडन नदी से एक युवक का शव शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान हारून पुत्र इखलाक (38 वर्ष) निवासी गांव कमेशपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है।