डुमरांव: डुमरांव की मुख्य सड़क साल के अंत तक बनेगी, विधायक ने बाईपास पर भी जल्द कार्य शुरू कराने का दिया आश्वासन
Dumraon, Buxar | May 27, 2026 डुमरांव की मुख्य सड़क को लेकर डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने लोगों को सकारात्मक आश्वासन दिया है। बुधवार की सुबह 9 बजे उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक सड़क निर्माण का कार्य हर हाल में कर लिया जाएगा। वहीं बाईपास निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि बाईपास के भू अधिग्रहण की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। संभावना है कि इस वर्ष उसका भी कार्य शुरू हो जाएगा।