बालोद: दूध गंगा फैक्ट्री की मिठाइयों में मिली चींटी, परिसर में भिनभिना रही थीं मक्खियां, कलेक्टर ने कहा- तुरंत सील करो
Balod, Balod | Apr 9, 2026 बालोद जिले की प्रसिद्ध दूध गंगा सहकारी समिति की मिठाई फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने उसे सील करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार सुबह शहर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संजारी क्लब स्थित इस फैक्ट्री का औचक निरीक्षण किया, जहां गंदगी और अव्यवस्था देखकर वे नाराज हो गईं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बन रही मिठाइयों पर चींटियां बैठी