रसड़ा के ‘अपराजित’ उमाशंकर सिंह को जनसैलाब की भावभीनी श्रद्धांजलि!
रसड़ा के पूर्व विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह की तेरहीं पर उनके पैतृक गांव खनवर में श्रद्धा का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। राजनीतिक सीमाओं को लांघते हुए 2 लाख से अधिक लोगों ने खनवर पहुंचकर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रसाद ग्रहण किया।
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पूर्वांचल के कई दिग्गज नेता, सांसद, विधायक और आम नागरिक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह की स्मृतियों को नमन करने पहुंचे। 2022 में विपरीत लहर के बावजूद जीत दर्ज करने वाले और हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहने वाले इस जननेता को खनवर की धरती ने नम आंखों से अंतिम नमन किया।
#Rasra #Ballia #UmaShankarSingh #Purvanchal #Tribute #BharatMedia