भानपुरा: लेदी चौराहे पर किसानों का चक्का जाम पूरी रात जारी रहा
भानपुरा तहसील के ओसारा एवं आसपास के ग्रामीणों द्वारा फसल बीमा राशि की मांग को लेकर लेदी चौराहे पर शुरू किया गया चक्का जाम लगातार जारी रहा। किसान पूरी रात सड़क पर बैठे रहे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा।ग्रामीणों का आरोप है कि फसल बीमा से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।